बिछिया: मंडला NH-30 पर हादसा: बाइक की गाय से टक्कर, राहगीर से भिड़ंत, 2 घायल, गाय की मौत
मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास NH-30 पर आज शुक्रवार की शाम 5 बजे एक सड़क हादसा हुआ। बिछिया की ओर जा रहे भूपेंद्र साहू की बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे समारू तेकाम से जा भिड़ी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे हेल्पलाइन टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देक