अशोक नगर-गुना रोड स्थित रातीखेड़ा गांव के पास सोमवार शाम को किसानों ने सड़क पर बैठकर और ट्रैक्टर रखकर चक्का जाम कर दिया। किसान अमल वेयरहाउस पर बने खरीदी केंद्र में अपनी उपज की खरीद न होने का विरोध कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।