आबू रोड: आबूरोंड के किवरली हाईवे पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में लगी आग, घटना के बाद मची अफरा-तफरी
आबूरोड नेशनल हाईवे पर किवरली स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप झाड़ियों में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचने की आशंका के चलते लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।