ईसागढ़: मामोन गांव में दबंगों ने 25 वर्षीय युवक को पीटा, कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मामोन निवासी संजीत गुर्जर उम्र 25 वर्ष ने गुरुवार को शाम 7:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को रंजिश के चलते जमुनिया निवासी पंचम गुर्जर, पप्पू गुर्जर और चाटोली निवासी रंजीत गुर्जर ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।