बरहेट: तेलों के समीप सड़क पर गिरने से युवक घायल, सीएचसी बरहेट में मिला उपचार
मंगलवार के देर शाम बोरियो थाना क्षेत्र के धनेला गांव निवासी 28 वर्षीय युवक सुभाष हेम्ब्रम तेलो के समीप सड़क पर गिरकर घायल हो गया।घायल युवक का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में किया गया। युवक फुटबॉल प्रतियोगिता देखकर पैदल लौट रहा था बताया सिर चकराने से वह गिर पड़ा।घटना में कांच टुकड़ा उसके घुटने धंस गया जिससे उसे गंभीर चोट लगी।