राजपुर: मनोहरपुर और जमौली गांव के बीच संदिग्ध बोरी मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Rajpur, Buxar | Jun 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के मुख्य नहर में मनोहरपुर और जमौली गांव के बीच 1 संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी मिलने से हड़कंप मच गया। बोरी के अंदर शव होने की आशंका से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के चौकीदार को सूचना दी। तत्काल राजपुर पुलिस पहुंची।