जखनिया: गाजीपुर में अवैध शराब के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 240 लीटर अवैध बीयर, कार और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
गाजीपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। रेवतीपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उतरौली नाला पुल के पास घेराबंदी कर एक सफेद ब्रेजा कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 20 पेटी किंग फिशर स्ट्रांग बीयर बरामद हुई।