टीकमगढ़: टीकमगढ़ में खाद्य निरीक्षक ने मिलावट की आशंका पर दही-मिठाई के नमूने जब्त किए, जांच रिपोर्ट का इंतजार
टीकमगढ़ में आज दिन सोमवार को खाद निरीक्षक मनीष जैन ने सिंधी धर्मशाला स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दही और मिठाई में मिलावट की आशंका पर सैंपल जब्त किए गए। खाद्य निरीक्षक मनीष जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने दही में मिलावट की शिकायत दर्ज कराई थी। दुकान से दही और मिठाई के सैंपल जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।