गुमला: रथ मेला में नशे के बीच तीन जगह मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Gumla, Gumla | Jul 17, 2026 जिले में आयोजित रथ मेले के दौरान गुरुवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नागफेनी रथ मेला, बड़ाइक मोहल्ला और शहर के जशपुर रोड स्थित डेली मार्केट के पास हुए विवादों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी मामलों को शांत करा दिया गया।