गुमला: भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय कच्छ में हुई समीक्षा बैठक
Gumla, Gumla | Mar 7, 2026 गुमला: भारत की जनगणना 2027 के तहत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को समाहरणालय में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा जनगणना से संबंधित विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।