बिंदकी: शाहपुर गांव में खेत में पानी लगाते समय सांप ने किस को काटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शाहपुर गांव में खेत में पानी लगाए किसान राजेश कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र शिव शंकर के पैर में सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद किसान की हालत बिगड़ी तो परिजनों तथा ग्रामीणो में हड़कंप मच गया। रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।