देवबंद: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप में पुलिस ने अरमान को किया गिरफ्तार
देवबंद में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में देवबंद पुलिस ने शुक्रवार शाम पांच बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव केंदुकी निवासी अरमान पुत्र कुर्बान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 2 अगस्त को देवबंद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था।