महोबा: पहरा में पुलिस चौकी के लिए बने टीनशेड को बेचने का आरोप, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Mahoba, Mahoba | Jul 16, 2026 राममिलन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस चौकी के लिए अपने निजी खर्च से बनाया गया टीनशेड कुछ लोगों ने बिना अनुमति बेच दिया। उनका कहना है कि निर्माण में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए थे। विरोध करने और पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।