खोदावंदपुर: मेघौल के एम आर डी इण्टरमीडिएट कॉलेज में वित्तरहित कर्मियों ने दोहरी शिक्षा नीति के विरोध में पुतला दहन किया
वित्तरहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार, पटना के आह्वान पर गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे एम आर डी इण्टरमीडिएट कॉलेज मेघौल में प्रभारी प्राचार्य शारदा नंद झा के नेतृत्व में वेतन एवं अनुदान नहीं मिलने से आक्रोशित वित्तरहित कर्मियों ने सरकार के दोहरी शिक्षा नीति खिलाफ मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री का पुतला दहन किया