खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी, ईद और चैती दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान
चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं ईद का पर्व सामाजिक सौहार्द के साथ मनायें। इस मौके पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह बातें खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कही। वे थाना परिसर में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।