खोदावंदपुर: इण्टरमीडिएट परीक्षा में श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल के दो छात्रों ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा जारी किये गये इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में राजकीयकृत श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल के दो छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इन दोनों परीक्षार्थियों ने बेगूसराय जिला में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। दो छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने प्रखंड का नाम किया रौशन।