खोदावंदपुर: रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी एवं शोभायात्रा निकालने की तैयारी के लिए सोमवार की शाम करीब छः बजे मिडिल स्कूल मैदान बरियारपुर पश्चिमी में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शोभायात्रा के रूट चार्ट, वाहनों की व्यवस्था, रास्ते का पड़ाव, बैनर, झंडा, माला आदि पर विचार किया।