छोटीसादड़ी: रेंजर हत्याकांड से एक दिन पहले पत्थर निकालने पर हुआ हंगामा, वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल
छोटीसादड़ी में रेंजर की हत्या से ठीक एक दिन पहले पीलीखेड़ा स्कूल के पीछे देर रात जेसीबी से पत्थर निकाले जाने को लेकर हुए विवाद का मामला अब फिर चर्चा में है। 20 सितंबर की रात जेसीबी से पत्थर निकाले जाने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने इसे खनन बताते हुए जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने पत्थरों को ट्रैक्टर के जरिए बाहर ले जाने पर भी आपत्ति जत