टीकमगढ़: देहात थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, सेन समाज ने एसपी से गुहार, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
देहात थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा ने तीन युवकों पर स्कूल से लौटते समय रास्ता रोककर छेड़छाड़,अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि देहात थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। मामले को लेकर सर्व सेन समाज भी एसपी कार्या