अशोक नगर: अशोकनगर: 14 स्कूलों को सीएम राइज में मर्ज करने का विरोध, छात्रों और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अशोकनगर जिले में 14 सरकारी स्कूलों को सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल में मर्ज कर बंद करने के फैसले का विरोध हो रहा है। सोमवार को दोपहर 2 बजे छात्रों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्कूल बंद करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।