Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में तीन साल का मासूम बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज ​ गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम लगभग तीन वर्षीय मासूम पीयूष कुमार (पिता दिनेश कुमार) खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। बच्चा लगभग 30 से 35 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर अंचल अधिकारी, फतेहपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर तथा थानाध्यक्ष, फतेहपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार घटनास्थल की निगरानी कर रहे हैं तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की विशेषज्ञ टीम पटना से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी फतेहपुर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में शामिल हो रही है। विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान संचालित किया जाएगा। बच्चे की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बोरवेल के भीतर पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उसे पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहे। जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सकीय सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी मौके पर सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें तथा राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मासूम को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहा है तथा राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने तक सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। District Administration, GAYA Samrat Choudhary #गयाजी #gayadastak #GayaNews #GayaPolice #एक्सीडेंट #gaya #fathepur

MORE NEWS

फतेहपुर (गया): खेलने के दौरान बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग शुरू, मौके पर मुस्तैद है रेस्क्यू टीम!
​गया के फतेहपुर में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, एक 3 साल का बच्चा खेलने-कूदने के दौरान अचानक बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।
​ताजा स्थिति: बच्चा अंदर बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ है।
​प्रशासनिक मुस्तैदी: बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर जारी है और अन्य जरूरत का सामान भी पहुंचा दिया गया है।
​बचाव कार्य: टीम लगातार बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
​आइए हम सब मिलकर बच्चे की सकुशल और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना करें। 🙏
#bdbiharjharkhand #GayaNews #borewellrescue #Liveupdates 
​#Gaya #BorewellIncident #RescueOperation #FatehpurNews

फतेहपुर (गया): खेलने के दौरान बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग शुरू, मौके पर मुस्तैद है रेस्क्यू टीम! ​गया के फतेहपुर में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, एक 3 साल का बच्चा खेलने-कूदने के दौरान अचानक बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। ​ताजा स्थिति: बच्चा अंदर बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ है। ​प्रशासनिक मुस्तैदी: बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर जारी है और अन्य जरूरत का सामान भी पहुंचा दिया गया है। ​बचाव कार्य: टीम लगातार बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। ​आइए हम सब मिलकर बच्चे की सकुशल और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना करें। 🙏 #bdbiharjharkhand #GayaNews #borewellrescue #Liveupdates ​#Gaya #BorewellIncident #RescueOperation #FatehpurNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 16, 2026

फतेहपुर (गया): खेलने के दौरान बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग शुरू, मौके पर मुस्तैद है रेस्क्यू टीम JCB से खुदाई सुरू! #bdbiharjharkhand #viralvideo #viralshorts #bihar #gayaji

फतेहपुर (गया): खेलने के दौरान बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग शुरू, मौके पर मुस्तैद है रेस्क्यू टीम JCB से खुदाई सुरू! #bdbiharjharkhand #viralvideo #viralshorts #bihar #gayaji

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 16, 2026

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में तीन साल का मासूम बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज ​ गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम लगभग तीन वर्षीय मासूम पीयूष कुमार (पिता दिनेश कुमार) खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। बच्चा लगभग 30 से 35 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर अंचल अधिकारी, फतेहपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर तथा थानाध्यक्ष, फतेहपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार घटनास्थल की निगरानी कर रहे हैं तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की विशेषज्ञ टीम पटना से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी फतेहपुर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में शामिल हो रही है। विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान संचालित किया जाएगा। बच्चे की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बोरवेल के भीतर पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उसे पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहे। जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सकीय सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी मौके पर सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें तथा राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मासूम को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहा है तथा राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने तक सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। District Administration, GAYA Samrat Choudhary #गयाजी #gayadastak #GayaNews #GayaPolice #एक्सीडेंट #gaya #fathepur - Gaya Town CD Block News