कटघोरा: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का आतंक, गांव की सीमा तक पहुंचा दंतैल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Katghora, Korba | Aug 20, 2026 कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक बार फिर हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। मरवाही की ओर से आया एक दंतैल हाथी कुम्हारी सानी गांव के पास नाला किनारे पहुंच गया।हाथी को गांव के नजदीक देखकर ग्रामीणों ने उसे भगाने के लिए शोर मचाया और पत्थर भी फेंके। इससे हाथी कई बार दौड़ाने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।