कुमारखंड: इसराईन कला वार्ड 3 में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सर्पदंश से इलाज के दौरान मौत
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इस राईन कला पंचायत स्थित वार्ड 3 में बहियार में घास काटने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को जहरीला सर्प दश लिया। बुजुर्ग व्यक्ति मूर्छित हो गया। परिजनो ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।