तिरंगे में लौटा वीर सपूत... नम आंखों से दी अंतिम विदाई!
एयरफोर्स जवान आर्यन झाझड़िया को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
झुंझुनूं जिले के मंडावा उपखंड के पीपल का बास गांव के भारतीय वायुसेना के जवान आर्यन झाझड़िया का चेन्नई में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
मंडावा से पीपल का बास तक करीब 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। भारतीय वायुसेना की विशेष टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
यशदीप खबर वीर जवान आर्यन झाझड़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
#Jhunjhunu #Mandawa #AryanJhajharia #IndianAirForce #GuardOfHonour #Tribute #Rajasthan #YashdeepKhabar #BreakingNews #India