झुंझुनूं | एपेक्स अस्पताल के सामने दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी।
ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत के मामले में परिजन और समाज के लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
📍 पूरी अपडेट के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Jhunjhunu #ApexHospital #HospitalNews #YashdeepKhabar #JhunjhunuNews #Rajasthan #NewsUpdate