मखदुमपुर: दूसरी सोमवारी पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन की दूसरी सोमवारी पर वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा के अनुसार, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा पहाड़ी क्षेत्र गूंजता रहा।