सिकंदराराऊ: अज़मतपुर अजगरा में भूमि विवाद के कारण सरकारी स्कूल के निर्माण का कार्य रुका, ग्राम प्रधान ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
विष्णुपुरी एवं अजमतपुर अजगरा में सरकारी स्कूल के निर्माण कार्य को लेकर भूमि विवाद सामने आया है। स्कूल की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने एसडीएम को ज्ञापन देकर स्कूली जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने के साथ ही मामले में हस्तक्षेप की मांग की है जिससे स्कूल निर्माण का कार्य पुनः शुरू हो सके।