सहजनवा: अनंतपुर हरपुर चौराहे की शराब दुकान के पास से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी को हरपुर-बुदहट पुलिस ने घर से दबोचा
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम पंचायत मझौरा निवासी अंगद चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की। यह बाइक 8 मई को अनंतपुर हरपुर चौराहे स्थित देशी शराब की दुकान के पास से चोरी हो गई थी।