कमिश्नरेट आफिस पहुंचकर अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, JCP को दिए फेसबुक के स्क्रीनशॉट
Sadar, Varanasi | Jan 17, 2025 वाराणसी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर दो बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरेट आफिस पहुंचकर विरोध जताया। सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के मामले में आरोपी पर केस दर्ज करने की मांग की।