Public App Logo
*छतरपुर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026 को निकाली गई।* संघ के 200 पदाधिकारियों और समाजसेवियों समेत छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताअध्यक्ष आदरणीय श्री शलभ भदौरिया दद्दा जी के निर्देशों का पालन करते हुए संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने तिरंगा यात्रा को सर्किट हाउस से बस स्टैंड होते हुए चौक बाजार, महल रोड से छत्रसाल चौराहा और फिर पन्ना नाका से कारगिल शहीद चौराहे तक लाया गया। जहां शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा का शहर के मार्ग में 40 से अधिक स्थानों में भव्य स्वागत हुआ। संपूर्ण यात्रा पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस का विशेष सहयोग रहा। - Chhatarpur Nagar News