कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद कोतमा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा रैली नगर पालिका परिषद कोतमा परिसर से प्रारंभ होकर मुखर्जी चौक, बस स्टैंड होते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गांधी चौक कोतमा पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। तिरंगे के साथ निकली रैली से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा तथा नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
तिरंगा रैली में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोतमा श्री अजय सराफ, उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली ताम्रकार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीलम सिंह चौहान, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, खेल एवं युवा संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
#anuppur
@jansamparkmp
12 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026