मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने नगर परिषद जैतहरी में आयोजित शिविर का अवलोकन किया एवं प्राप्त जन-आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत गोबरी, गौरेला एवं झांईताल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायतों में रिकॉर्ड संधारण, साफ़-सफ़ाई और बुनियादी संसाधनों की स्थिति जांची
नल-जल योजना, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था एवं पौधारोपण कार्यों का जायजा लिया गया।
ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं की ज़मीनी हकीकत और विकास कार्यों का फीडबैक प्राप्त किया।
#anuppur
@jansamparkmp
26 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026