कोंडागांव: आलोर परछिपारा गांव की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने सिकलीन बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलोर परछीपारा निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका सुशीला कोर्राम पिता महादेव कोर्राम बुधवार की शाम खेत में लाडी के पास स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर गुरुवार को थाना पुलिस ने गुरुवार को मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के पश्चात करीब 12 बजे शव परिजनों को सुपुर्द किया है।