कोंडागांव: कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम में 1 नवंबर को राज्योत्सव का जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
आगामी 1 नवम्बर को होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारी को लेकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज गुरुवार शाम 4 बजे विकासनगर स्टेडियम पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और उपलब्धियों का ...