कोंडागांव: कोंडागांव में प्राकृतिक आपदा पीड़ित के तीन प्रकरणों में वारिसों को ₹12 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी
कोण्डागांव जिला जनसंपर्क कार्यालय से आज गुरुवार शाम 4 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम सिवनी निवासी बनती की सर्पदंश से मृत्यु होने पर भाई सोनिया, सोनसाय...