कोंडागांव: कोंडागांव नगर में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, बहनों ने भाइयों के लिए कुशलता की कामना की
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाने वाला भाई दूज का त्यौहार आज गुरुवार को जिलेभर में बड़े ही आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परंपरानुसार बहन-भाई ने यमराज और यमुना जी की पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह...