लखीमपुर: महोला चौकी के दो सिपाहियों पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे सदर विधायक ने कार्रवाई की चेतावनी दी
लखीमपुर खीरी। जिले के खीरी थाना क्षेत्र की महोला चौकी पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। महोला गांव निवासी एक युवक ने चौकी के दो सिपाहियों पर बेवजह रोककर बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, वह मंदिर पर लेटा हुआ था जहां से घर वापस जा रहा था इसी दौरान रास्ते में सिपाहियों ने रोक कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।