पुरैनी: पुरैनी के रौता गांव में निर्माणाधीन विद्यालय भवन निर्माण की अधिकारियों ने की जांच
बीते दिनों बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को उक्त गांव के ग्रामीणों ने आवेदन देकर घटिया सामग्री और अनिमितता को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद निर्माणाधीन भवन की जांच करने बीएसई आईडीसी पटना टीम के कई सदस्य पहुंचे। इस दौरान शिक्षा विभाग के जेई और संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।