बिंदकी: बिंदकी में लोकतंत्र बचाओ का नारा देकर कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे लोकतंत्र बचाओ का नारा देकर कांग्रेस पार्टी के लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ललौली चौराहे में जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसी ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा की मांग कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी के लोग हाथों में पट्टिका लिए थे जिसे पुलिस ने हाथों से ले लिया।