कांके: रांची: प्रेमी संग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस कब्र से शव निकालकर करेगी जांच
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. मनीटोला की रहने वाली एक महिला की हत्या कर शव को दफन कर दिया गया. अब हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बेटी और अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद अब कब्रिस्तान से शव को निकाला गया. पुलिस अब पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच को आगे बढ़ाएगी. घटना से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया.