टोंक: कांग्रेस के अंदरूनी विवाद पर मदन राठौड़ ने डोटासरा को बताया झगड़े की जड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को टोंक दौरे के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को लेकर बयान दिया। भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चल रहे विवाद की जड़ प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं।