लालगंज: बिलरियागंज क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक की सतर्कता से पकड़ी गई राशन की कालाबाजारी, 15 बोरी गेहूं गायब मिलने पर मचा हड़कंप
आजमगढ़ के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत गरीबों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ कंन्धरापुर थाने में पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा के द्वारा कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया । अभियान के बीच पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा की सतर्कता और ईमानदार कार्यशैली ने राशन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सरकारी गेहूं से लदा ट्रक पकड़ लिया गया ।