नवागढ़: पोड़ी और गिद्दा से शराब का सेवन करने वाले 4 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई की
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पोड़ी और गिद्दा गांव के सार्वजनिक जगह में कुछ लोगों के द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और सार्वजनिक जगह में शराब सेवन करने वाले आरोपी खिलवान चौहान, भरत चौहान, भास्कर साहू, युवराज बंजारे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।