करछना: नैनी नए यमुना पल पर ई रिक्शा चालक की लापरवाही से नैनी के रहने वाले बाइक चालक की हुई मौत, सीसीटीवी कैमरा फुटेज आया सामने
तहसील करछना क्षेत्र के नैनी स्थित नए यमुना पुल पर ई रिक्शा चालक की लापरवाही ने बाइक चालक की जान ले लिया। नैनी निवासी आकाश सिंह बाइक से शहर के लिए गया था। जहां से लौटते समय नैनी नए यमुना पुल पर पहुंचा था। उसी दरमियान सामने रहे ई-रिक्शा चालक ने अचानक ई रिक्शा रांग साइड में मोड़ लिया। इससे आकाश अनियंत्रित हो कर ई रिक्शा से भिड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।