प्रतापगढ़: फतनपुर और जेठवारा थाने में चोरों की फर्जी अफवाह फैलाने के वायरल वीडियो के मामले में एक हिरासत में मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें यह बताया जा रहा था कि चोर को पड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की जांच की गई तो पता चला की वायरल वीडियो जौनपुर जनपद के पवारा थाना क्षेत्र का है। फर्जी वीडियो प्रसारित करने लोगों में डर वा भय का माहौल बनाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।