झांसी: झांसी में गणेश प्रतिमा शोभायात्रा में युवाओं की भीड़, छत्तीसगढ़ से आया डीजे, ग्वालियर रोड पर लगा लंबा जाम
Jhansi, Jhansi | Sep 12, 2026 झांसी में गणेश उत्सव के लिए शुक्रवार को पुराने शहर के मानिक चौक बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मानिक चौक के महाराजा की प्रतिमा को पंडाल तक ले जाने के लिए पहली बार शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।छत्तीसगढ़ से आए मशहूर देव स्टूडियो डीजे पर बॉलीवुड गानों और भजनों की धुन बजते ही युवाओं का जोश बढ़ गया।