गोला: देवकली में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, छह साल बाद फिर उसी घर को बनाया निशाना, पड़ोसी ने पुलिस को दी सूचना
Gola, Gorakhpur | Sep 29, 2026 उपनगर गोला के वार्ड नंबर 15 देवकली में सोमवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक और उनके परिवार के बाहर रहने के कारण चोरी गए सामान की पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। घर की देखभाल कर रहे पड़ोसी ने मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी.देवकली निवासी बंशिधर मिश्र पुत्र स्व. रामसुरेश मिश्र अपने परिवार के साथ हैदराबाद रहते हैं।