बड़ौत: हमीदाबाद गांव में शराब पीकर नाचने को लेकर वर-वधु पक्ष में लाठी-डंडे व पथराव, दर्जनों घायल, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Feb 19, 2025 जनपद बागपत के हमीदाबाद गांव में शराब पीकर नाचने को लेकर वर-वधु पक्ष में संर्घष हो गया। जिसमें करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। मारपीट में जमकर पथराव भी हुआ।वर पक्ष के लोगों ने वधु पक्ष की जमकर पिटाई की। मारपीट में महिलाओं समेत दर्जन भर लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल है।