बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर बिजली घर पर तैनात JE को उपभोक्ता ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Feb 19, 2025 धनौरा सिल्वर नगर बिजली घर पर तैनात JE विशाल सिंह ने बुधवार को धनौरा सिल्वर नगर में राजस्व वसूली के तहत बकाया विद्युत बिल पर एक उपभोक्ता के घर विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की और उपभोक्ता का विद्युत मीटर उखाड़ कर बिजली घर पर ले आए। इसके बाद उपभोक्ता बिजली घर पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो बुधवार शाम करीब 5:30 से सोशल मीडिया पर वायरल है।