बड़ौत: मौजिजाबाद नांगल गांव में 6 लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार व तमंचे से 1 परिवार पर किया हमला, महिला सहित 3 घायल
Baraut, Bagpat | Feb 19, 2025 मौजिजाबाद नांगल गांव के अनुज पुत्र रामपाल शर्मा ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि संजय, हर्ष, अजय, अक्षय, राकेश व प्रदीप 6 आरोपियों ने उसके घर पर आकर लाठी-डंडे, धारदार हथियार, तमंचे व बंदूक से उसके परिवार की महिलाओं व बच्चों सहित सभी पर हमला कर दिया। जिसमें आशीष को सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसके अलावा एक महिला व अंकुर भी घायल है।